The Archies: ज़ोया अख्तर की फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा का डेब्यू, देंखे पहली झलक- Teaser
इंतज़ार खत्म! आखिरदार ज़ोया अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म 'द आर्चीज' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और वीडियो रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म कई मायनों में खास है। जी हां, इस फिल्म से ना सिर्फ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं, बल्कि श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, समेत 7 नए चेहरे नजर आ रहे हैं।
जोया अख्तर की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में सुहाना, खुशी और अगस्त्य के साथ मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी अहम किरदारों में हैं। अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

ये एक हाई स्कूल लव ट्रांगल ड्रामा होगा। फिल्म में सुहाना खान 'वेरोनिका', खुशी कपूर 'बेट्टी' और अगस्त्य नंदा 'आर्चीज' का किरदार निभा रहे हैं।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से 'द आर्चीज' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "अपने पिकनिक बास्केट को पकड़ें और अपने सबसे प्यारे आउटफिट्स को चुनें, हम 'द आर्चीज' के गैंग को बधाई देने जा रहे हैं! जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के कलाकारों को आपके सामने पेश कर रहे हैं।"

अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर द आर्चीज फिल्म के पोस्टर को शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक और सुबह, मेरा नाती. तुम्हें मेरा आशीर्वाद अगस्त्य.लव यू. तैयार हो जाइए यादों में खोने के लिए जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर.'

डेब्यू का इंतजार
बता दें, सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई कर वापस लौटी हैं।सुहाना काफी समय से अपने स्तर पर एक्टिंग में सक्रिय हैं। अपने स्कूल के थियेटर ग्रुप में सुहाना ने कई सारे नाटक किए हैं। और अब जल्द ही वह अपनी पहली हिंदी फिल्म में दिखेंगी।

गौरी खान ने दी बधाई
गौरी खान ने टीजर को शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- congratulations.. all the best to all the amazing kids and team of The Archies. And who better than Zoya Akhtar to guide them through this journey!! You did it Suhana !!!!

बेहतरीन लॉन्च
कोई शक नहीं कि इन तीनों स्टारकिड्स को डेब्यू के लिए जोया अख्तर की फिल्म से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं मिल सकता। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय, दिल धड़कने दो, मेड इन हेवन जैसी फिल्में और सीरिज के साथ जोया दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











