The Archies Screening: सुहाना-खुशी की फिल्म स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, शानदार अवतार में दिखे सेलेब्स

The Archies Screening: बॉलीवुड स्टारकिड्स खुशी कपूर और सुहाना खान की फिल्म द अर्चीज रिलीज के लिए तैयार है। हर तरफ फिल्म को लेकर अलग ही बज बना हुआ है। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस खास फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में लगभग बॉलीवुड पहुंचा। हर कोई काफी अलग और शानदार अवतार में दिखाई दिया।
द अर्चीज फिल्म की स्क्रीनिंग में तमाम सेलेब्स पहुंचे थे परंतु इस दौरान विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी खुशी कपूर और सुहाना को सपोर्ट करने पहुंची।
इस दौरान ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिखाई दिए। दोनों का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, इसके पीछे की वजह है सबा आजाद, सबा हमेशा ही अलग और अनोखे अंदाज मे ंदिखाई देती हैं।
द आर्चीज फिल्म स्क्रीनिंग में मलाइका अरोड़ा फिल्ममेकर करण जौहर और अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा के स्टाइल अंदाज में पहुंची। गौरतलब है कि करण जौहर और मलाइका बहुत खास दोस्त हैं।
इस दौरान एक्ट्रेस और पति आलिया भट्ट के बिना बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ खास अंदाज में पहुंचे। दोनों का लुक इस दौरान काफी अच्छा था।
इस फिल्म स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी पहुंची। रेखा ने अपने शानदार लुक से सबका दिल जीत लिया। खास बात ये है कि इस दौरान अमिताभ बच्चन भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी सुहाना खान और खुशी कपूर को सपोर्ट करने फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंची। इस दौरान शिल्पा का लुक बहुत शानदार था।
'द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स 7 दिसंबर से स्ट्रीम होगी। इस फिल्म से सुहाना के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जो आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जुगहेड, रेगी, एथेल और दिल्टन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म रिलीज का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
