Cuttputlli- अक्षय कुमार की नई फिल्म 'कटपुतली' का ऐलान, डरावना है टीजर!
अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म रक्षाबंधन रिलीज की थी और अब अपनी एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। जी हां, इस फिल्म का नाम कटपुतली होगा और ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं और इसका ऐलान एक मोशन पोस्टर टीज़र के साथ किया गया है। इस टीजर की बात करें तो यह आपको डरावना वाइब्स भेजेगा।
मोशन पोस्टर की शुरुआत रहस्य से लिपटे एक उपहार बॉक्स के दृश्य और एक डरावने पृष्ठभूमि के साथ होती है। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर मोशन पोस्टर को रिलीज किया और लिखा,

"डिज्नी प्लस हॉटस्टार - पूजा एंटरटेनमेंट ड्रॉप मोशन पोस्टर 'कटपुतली'... #Disny और #पूजा एंटरटेनमेंट #वाशुभगनानी, #जैकीभगनानी और #दीपशी का अनावरण #Cuttputlli... #RanjitMTewari द्वारा निर्देशित।"
खबर है कि ये फिल्म 2018 तमिल मनोवैज्ञानिक अपराध थ्रिलर रत्ससन की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें विष्णु विशाल और अमला पॉल मुख्य भूमिका में थे। जी हां इस फिल्म का नाम पहले कटपुतली नहीं बल्कि सिंड्रेला होने वाला था लेकिन बात में इसमें बदलाव किया गया है।
वर्कफ्रंट पर अक्षय को आखिरी बार आनंद एल राय की रक्षाबंधन में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया। कटपुतली के अलावा, अक्षय कुमार के पास राम सेतु, ओएमजी 2 और सेल्फी के साथ काफी जल्दी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











