#BoxOffice: 'सुल्तान' का धमाका.. एडवांस बुकिंग से हुई ताबड़तोड़ शुरूआत!
सलमान खान के फिल्म 'सुल्तान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कोई शक नहीं कि सलमान- अनुष्का शर्मा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

एडवांस बुकिंग के शुरु होने के 2 घंटों के अंदर ही फिल्म की टिकट धड़ाधड़ बिकने लगी और शो हाउसफुल जाने लगे। कई मल्टीप्लेक्सेस में सुल्तान को 15 से ज्यादा शोज दिए गए हैं। ओपनिंग डे के सभी नाइट शो लगभग फुल हो चुके हैं। वहीं, कुछ मल्टीप्लेक्सेस सिर्फ सुल्तान के ही शो चलाने वाले हैं।
#LUCKY: इनके लिए सलमान खान.. यानि.. BOX OFFICE धमाका!
टिकट के दाम 200 से लेकर 500 तक के हैं। लेकिन दर्शकों के रिस्पॉस को देखकर साफ है कि फिल्म को ओपनिंग डे पर धमाकेदार occupancy मिलेगी। फिल्म 5000 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications


