Trailer- हीरोपंती 2 का एक्शन से भरपूर ट्रेलर हुआ रिलीज, टाइगर श्रॉफ ने फिर चौंकाया!
''बबलू ढूंढने से नहीं किस्मत से मिलता है...'' टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपने फैंस को सरप्राइज करते रहते हैं। इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती को लेकर बिजी हैं और फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक्शन ड्रामा का एक नया और दिलचस्प सीन्स काफी भर भरकर हैँ। ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक खतरनाक विलेन हैं जो कि साइबर क्राइम के दुनिया का बादशाह है।
उससे टक्कर लेते हुए टाइगर श्रॉफ दिख रहे हैं। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में भी टाइगर श्रॉफ दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं और अपनी फिल्म हीरोपंती का डायलॉग भी बोल रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में टाइगर श्रॉफ को काफी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आ रहीं हैं जो कि कुछ समय पहले तड़प में अहान शेट्टी के साथ नजर आईं थीं।
इसके अलावा ट्रेलर में साफ पता चल रहा है कि म्यूजिक एआर रहमान का है और वो ही गाते हुए नजर आ रहे हैँ। इससे इतना तो तय है कि फिल्म क म्यूजिक शानदार होने वाला है। हीरोपंती 2 टाइगर की पहली फिल्म का सीक्वल है।
एक्शन ड्रामा इस साल 29 अप्रैल को रिलीज़ होने की उम्मीद है और इसका अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रनवे 34 के साथ क्लैश होगा। देखना ये है कि फिल्म कितना कमाती है। फिलहाल आप देखिए इस फिल्म का दमदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications











