भारत में विरोध, पाकिस्तान में रिलीज होगी 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', ये है रिलीज डेट
अनुपम खेर स्टारर फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर एक नई खबर आ रही है। पता चला है कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने जा रही है बस कुछ कट्स इसके लिए लगाए जाएंगे। इस फिल्म का विरोध भारत में बड़ी तेजी से हो रहा है और ऐसे में इसको पाकिस्तान में रिलीज करना एक बड़ी बात साबित होने वाली है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है।
इस फिल्म पत्रकार संजय बारू के रोल में अक्षय खन्ना भी नजर आ रहें हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल को उनके प्रेस सलाहकार संजय बारू ने एक किताब में उतारा है जिस नाम से फिल्म बनी है।

पाकिस्तान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स (सीबीएफसी) के मुताबिक ये फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे और सोनिया गांधी की मजबूत छवि को भी इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया है।
इसमें दिखाया गया है कि वो मजबूत और दृण महिला है। इस फिल्म को तो पाकिस्तान में रिलीज करने के लिए अनुमति मिल गई है लेकिन कई और फिल्में भी हैं जो कि पाकिस्तान ने बैन कर दी थीं। देखिए एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











