रिलीज होते ही ऑनलाइन LEAK हो गई 'दि एक्सिडेंटर प्राइम मिनिस्टर'- भारी नुकसान
अनुपम खेर स्टारर फिल्म दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर 11 जनवरी को रिलीज हुई और रिलीज होने के अगले ही दिन फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। तमिलरॉकर्स नामक साइट ने फुल मूवी का डाउनलोड लिंक लीक कर दिया है। जाहिर है निर्माताओं को इससे झटका लगा होगा। इससे फिल्म की कमाई पर भी भारी असर पड़ेगा। इससे कुछ ही समय पहले रजनीकांत की पेट्टा भी लीक हो चुकी है।
इससे पहले भी तमिलरॉकर्स कई बड़ी फिल्मों को ऑनलाइन लीक कर चुका है। लेकिन अफसोस इसके पीछे कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। पिछले साल भी कई बड़ी फिल्में पाइरेसी का शिकार बन चुकी हैं, ज्यादातर सभी फिल्मों को तमिलरॉकर्स ने ही लीक किया है।। बड़े स्टार्स वाली फिल्मों को भी निर्माता इस जाल से नहीं बचा पाए हैं।

दि एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर की बात की जाए.. तो फिल्म को लीक होने का काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉस नहीं मिला है। फिल्म की कमाई की बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में फिल्म का लीक होना.. जाहिर तौर पर बॉक्स ऑफिस कमाई प्रभावित करेगा।
यहां जानें हाल फिलहाल की कुछ बड़ी फिल्में, जो रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गईं लीक-


Click it and Unblock the Notifications











