जारी हुआ FIRST LOOK, 21 दिसंबर 2018 को होगा बाप Vs बेटे का धमाकेदार क्लैश!
21 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो और इस फिल्म के साथ क्लैश करेगी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर जिसके हीरो हैं अनुपम खेर। अनुपम खेर कई फिल्मों में शाहरूख के पिता की भूमिका निभाने के बाद अब उनसे सीधा टक्कर लेंगे।
फिल्म से अनुपम खेर के लुक के बाद फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट का पहला लुक भी सामने आ चुका है। यानि कि सोनिया गांधी फिल्म में सोनिया गांधी के किरदार में दिखेंगी जर्मन अभिनेत्री सुज़ैन बर्नर्ट।

सुज़ैन की शुरूआत हुई थी टीवी से कसौटी ज़िंदगी नाम के सीरियल से जहां वो प्रेरणा बजाज यानि कि श्वेता तिवारी की सबसे बड़ी बहू के किरदार में दिखाई दी थीं।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बन रही फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। यह किताब संजय बारु ने लिखी है जो खुद भी पॉलिटिकल कॉमेंटेटर और पॉलिसी ऐनालिस्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications











