पूर्व PM मनमोहन सिंह के अवतार में अनुपम खेर..पोस्टर आउट..शानदार
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का पहला लुक जारी किया गया है जिसमें अनुपम खेर शानदार लग रहे हैं।
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक अनुपम खेर जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। संजय बारू की किताब द एक्सिडेंट प्राइम मिनिस्टर पर बन रही फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है जिसमें अनुपम खेर बिल्कुल मनमोहन सिंह के अंदाज में नजर आ रहे हैं।
पहले लुक में मनमोहन सिंह के साथ साथ सोनिया गांधी को भी पोस्टर में जगह दी गई है। हालांकि फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार कौन निभा रहा है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह फिल्म 2018 अंत तक रिलीज की जाएगी तो वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं।फिल्म का पहला लुक 7 जून को रिलीज किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस सुनील वोहरा कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिल्म एक बहुत ही बड़ी राजनीतिक ड्रामा होगी।इसका स्क्रीनप्ले हंसल मेहता ने लिखा है। इस फिल्म से विजय गट्टे अपनी डायरेक्शन पारी की शुरूआत करेंगे।
पॉपुलर डेली अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि "समकालिन इतिहास से जुड़े किसी भी शख्स का किरदार निभाना आसान नहीं है क्योंकि तुरंत तुलना की जाएगी। लेकिन मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।" आपको बता दें कि संजय बारू की किताब द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद काफी ज्यादा तूफान खड़ा हो गया था और कांग्रेस की काफी किरकिरी भी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











