सोना जीता रीयल 'मैरीकॉम' ने लेकिन चैनल पर छायीं रील 'मैरीकाम'
आज एक बार फिर से देश की बेटी मैरीकॉम ने भारत का नाम रौशन कर दिया है। भारतीय गौरव मुक्केबाज मैरीकॉम ने आज 17वें एशियाई खेलों की फ्लाईवेट (48-51 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पांच बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाली मैरी कोम ने सियोनहाक जिम्नेजियम में हुए फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की झाएना शेकेरबेकोवा को 2-0 से हराया।
जिसके बाद सारे टीवी चैनलों पर देश की रीयल मैरीकॉम की जगह रील मैरीकॉम दिखायी पड़ने लगी। जी हां रील मैरीकॉम बोले तो प्रियंका चोपड़ा .. जिनका स्टेटमेंट बॉक्सर मैरीकॉम के गोल्ड मैडल के बाद दिखाया जाना लगा।
प्रियंका ने बॉक्सर मैरीकॉम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें देश की इस रीयल हिरोईन पर गर्व है। मैं खुशकिस्मत हूं जो मुझे इनका रोल निभाने का मौका मिला है। वो वोकई में देश की गौरव हैं।
प्रियंका ने मैरीकॉम को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है यह नारी शक्ति है।
मालूम हो कि 5 सितंबर को उमंग कुमार निर्देशित फिल्म मैरीकॉम रिलीज हुई थी। जिसमें लीड रोल प्रियंका चोपड़ा और दर्शन कपूर ने निभाया था। फिल्म सफल रही, इस फिल्म ने भले ही सौ करोड़ का बिजनेस नहीं किया लेकिन फिल्म को लोगों की तालियां और तारीफें जरूर मिलीं।


Click it and Unblock the Notifications












