'टाईगर जिंदा है' की ओपनिंग.. तो बाहुबली को टक्कर दे रहे हैं सलमान!
इस शुक्रवार सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है रिलीज होने वाली है। रविवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। और जैसी कि उम्मीद है थी फिल्म के टिकट हाथों हाथ बिक रहे हैं। पहले दिन ही कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं।
Recommended Video

'सलमान खान को देखकर.. मैं आज भी अपने डॉयलोग भूल जाती हूं....'
टाईगर जिंदा है यशराज बैनर की सबसे महंगी फिल्मों में हैं। लेकिन मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 30-35 करोड़ तक की ओपनिंग देगी।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'टाइगर ज़िंदा है' के टिकट्स दिल्ली में 2000 से 2400 रुपये के बीच में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। वहीं, मुंबई के मल्टीप्लेक्स में 22 दिसंबर की टिकट 1200 से 1600 रुपये की है। लेकिन सलमान फैंस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
बता दें, इस साल रिलीज फिल्म बाहुबली 2 के टिकट भी 2400 रुपए तक में बेचे जा रहे थे। लिहाजा, इसका सीधा असर फिल्म की ओपनिंग पर दिखता है। इससे पहले यशराज बैनर की फिल्म धूम 3 के टिकट भी काफी महंगे थे।


Click it and Unblock the Notifications











