थप्पड़ ट्रेलर रिव्यू: शादी को निभाने में जूझती पत्नी की कहानी है थप्पड़- तापसी की तारीफ तो बनती है
'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अक्सर सीरियस विषयों पर अपनी कहानी लेकर आते हैं। एक बार फिर वह 'थप्पड़' फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने हाजिर हैं। जहां समाज का एक सीरियस मुद्दा ये फिल्म अपने में समाए हैं।
तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसने फैंस को झकझोर कर रखा दिया है। फिल्म का 'टाइटल' और 'फर्स्ट पोस्टर' जितना शानदार था ठीक वैसा ही ये ट्रेलर रहा है। जानिए तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का ट्रेलर रिव्यू।

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' के ट्रेलर की शुरुआत होती है हिंदू मैरिज एक्ट और दाम्पत्य अधिकार की बात करने वाले सेक्शन 9 से, जिस धारा का हवाला देते हुए नायिका को नोटिस मिला है कि वह पति के साथ वापस आकर रहे। ट्रेलर का पहला वाक्य ही जब इतना जबरदस्त हो तो आगे का ट्रेलर छोड़िए फिल्म देखने का भी मन बन जाता है।


Click it and Unblock the Notifications