थप्पड़- अनुभव सिन्हा के साथ फिर बनी तापसी पन्नू की जोड़ी- थप्पड़ मारने की तैयारी
तापसी पन्नू पिछले कुछ समय से काफी अलग तरह की फिल्मों को लेकर सामने आईं हैं और फिल्में चली भी खूब हैं। हाल ही में फिल्म मुल्क में वो ऋषि कपूर के साथ नजर आईं थीं और एक वकील का धमाकेदार रोल किया था। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा फिर से तापसी को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है ये कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित होगी और फिल्म का नाम थप्पड़ है।
फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त के अंत तक दिल्ली में शुरु होगी। तापसी पन्नू को फिर से देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए अनुभव सिन्हा ने तापसी पन्नू तो तभी कास्ट कर लिया था जब वो फिल्म मुल्क की शूटिंग कर रहे थे।

इस फिल्म में महिला लीड होने वाली है और ऐसे में तापसी से बेहतर कोई साबित नहीं होने वाला है। गौरतलब है कि मुल्क भी एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी जिसमें एक मुस्लिम परिवार विवादों में आ जाता है और तापसी पन्नू उनको बचाने में जान लगा देती है।
मुल्क को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। इस समय तापसी पन्नू फिल्म सांड की आंख में काम कर रही हैं। इस फिल्म को अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications