लोगों के प्यार का आभारी हूं, जल्द ही ठीक हो जाऊंगा : अमिताभ बच्चन

उन्हें सीने के पास चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है। इस बारे में जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी थी। हालांकि अमिताभ ने लिखा था कि चोट गंभीर नहीं है। वो दर्द बर्दाश्त कर सकते हैं।
अमिताभ के इस संदेश के बाद से टि्वटर और फेसबुक पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है। हर कोई बस ये कामना कर रहा है कि अमिताभ जल्द से जल्द ठीक हो जायें।
इससे पहले हाल ही में, जयपुर में फिल्म बोल बच्चन की शूंटिंग के दौरान जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन घायल हो गये थे। वो रिक्शे पर से गिर पड़े थे। उनकी आंख के पास चोट आयी थी जिसकी वजह से उन्हें 7टांके लगे हैं। अभिषेक को शूटिंग छोड़कर मुंबई आना पड़ा था। बाप-बेटे के चोटिल होने की वजह से उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गये हैं। जिसके जवाब में अमिताभ उन्हें अपनी तबियत के बारे में तसल्ली दी है।


Click it and Unblock the Notifications











