राजेश खन्ना ने कहा 'थैंक यू बाबूमोशाय'
फिल्म इंडस्ट्री में 40 वर्ष पूरे कर चुके बालीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने मकाउ में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार लेते हुए अमिताभ बच्चन को थैंक यू बाबूमोशाय कहा।
दरअसल दोनों 1971 में फिल्म 'आनंद' में एक साथ नजर आए थे। इसी फिल्म में उन्होंने अमिताभ को 'बाबूमोशाय' कहा था। जो काफी चर्चित हुआ था।
पुरस्कार लेने के अवसर पर राजेश खन्ना (66) ने कहा, "16 वर्षो बाद हम एक साथ एक मंच आए हैं। मैं तहे दिल से अमिताभ का शुक्रिया अदा करता हूं।"
गौरतलब है कि राजेश खन्ना ने 'अराधना', 'कटी पतंग' और 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications











