..................... Thankful '2 States' broke stereotype about me: Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

'कृष' ने वो किया जो 'इश्कजादे' और 'गुंडे' नहीं कर पायें

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले ही दिन 12 करोड़ कमा लिये हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। खासकर लड़कियों के बीच में अर्जुन को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। इस बात से अर्जुन कपूर काफी खुश हैं और खुद कह रहे हैं कि धीरे-धीरे दर्शक उनके काम से निश्चिंत हो जाएंगे।

जो काम '2 स्टेट्स' के कृष ने कर दिया वो 'इश्कजादे' और 'गुंडे' नहीं कर पायें। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अर्जुन ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने अपने मन में बनी मेरी छवि बदल ली है। मेरा विचार है कि लोगों को हर फिल्म के साथ मेरा काम देखना चाहिए, उन्हें मुझे लेकर और ज्यादा आश्वस्त होना चाहिए। अर्जुन ने कहा, "अभी तक की प्रतिक्रिया बताती है कि लोगों को मेरे किरदार की बारीकी पसंद आई है। आप कृश में सादगी देखते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह नायकों जैसा नहीं हैं, उसकी यही बात मुझे पसंद है। वह अपनी प्रेमिका और मां के बीच फंसा हुआ है और मुझे उसे हीरो की तरह न दिखाने का विचार पसंद आया। अर्जुन अपनी आगे की फिल्मों में भी अलग-अलग तरह के किरदार करते रहेंगे।

आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X