जब शाहरूख ने लूटी महफिल और कहा थैंक्यू
शाहरूख खान केवल दिल के ही बादशाह नहीं हैं बल्कि उन्हें अपने चाहने वालों की कद्र भी रहती है तभी तो वह कभी भी अपने चाहने वालों को शुक्रिया अदा करने नहीं भूलते है जिसका ताजा उदाहरण है शाहरूख का यह ट्विट जो कि उन्होंने टेंपटेशन रीलोडेड टूर के बाद भारत लौटने पर किया है।
मालूम हो कि शाहरूख अपने टेंपटेशन रीलोडेड टूर के लिए कुआलालंपुर गए हुए थे। वहां प्रशंसकों से मिले प्यार से वह बहुत ज्यादा खुश हो गए।
किंग खान हाल में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सेट पर चोटिल हो गए थे। उन्होंने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "मलेशिया तुम्हें मेरी कमी खलेगी। चोट के बावजूद यह दो दिन मेरे सर्वश्रेष्ठ दिन थे। प्यार ने इसे संभव बनाया। तुम्हारा शुक्रिया।"
उनकी पूर्व सह-अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी, गायक अरिजीत सिंह और रैपर-संगीतकार यो यो हनी सिंह ने भी टेंपटेशन रीलोडेड 2014 संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।
माधुरी ने की शर्मिला-राखी से अपनी तुलना..
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शाहरूख ने माधुरी और रानी संग स्टेज पर ऐसा समां बांधा कि वहां के दर्शक पूरी तरह से झूम उठे।
शाहरूख ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और अपने फैंस के साथ स्टेज पर डांस भी किया। शो के दौरान अरिजीत सिंह की आवाज भी लोगों को दीवाना कर गयी।
आईये आपको दिखाते हैं शो की खूबसूरत तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications