अश्लील देल्ही बेली के लिए आमिर ने सेसंर को दिया धन्यवाद
पिछले शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान की फिल्म देल्ही बेली प्रदर्शित हुई है जिसे कि लोग काफी पसंद कर रहे है, फिल्म काफी बोल्ड और सेक्सी है लेकिन भारत के सेसंर बोर्ड ने इस फिल्म को अनुमति दे दी है। फिल्म ने पिछले वीकेंड पर अच्छा बिजनेस भी किया है।
लेकिन इसी फिल्म को नेपाल और पाकिस्तान में प्रदर्शित होने की अनुमति नहीं मिली है। क्योंकि वहां के सेसंर बोर्ड ने फिल्म को बेहद ही अश्लील करार दिया है। फिल्म में अभिनेता इमरान खान ने काफी इंटिंमेट सींस दिये है। फिल्म में काफी अश्लीललता है।
फिल्म को भारत में प्रदर्शित करने के लिए अभिनेता आमिर खान ने भारत के सेसंर को धन्यावाद दिया है। फिल्म दिल्ली के यूथ पर आधारित है। फिल्म मे दोअर्थी संवादो की अधिकता है। फिल्म में पहली बार आमिर खान ने अपना लुक चेंज करते हुए एक आयटम नंबर किया है जिसे कोरियोग्राफ उनकी पत्नी किरण राव ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











