सब कुछ बाल्की की देन हैं : अमिताभ बच्चन

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा, भारत सरकार ने फिल्म पा के लिए मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। लेकिन इस फिल्म के लिए सिर्फ मुझे ही पुरस्कार नहीं मिला है.. पा कुछ अन्य क्षेत्रों में भी विजेता रही है। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अरूंधती नाग, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
इस तरह पा की झोली में चार राष्ट्रीय पुरस्कार आए। यह काफी शानदार है। मैं इन परिणामों से बेहद खुश हूं लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि यह सब कुछ निर्देशक आर बालकी के साहस और दूरदर्शिता के बिना संभव नहीं होता।
पढ़े : अमिताभ के साथ श्रीदेवी की वापसी!
अमिताभ ने कहा, इस खबर के बाद मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पा के निर्माण से जुडे़ सभी सदस्यों को बधाई। बिग बी ने कहा बेटे अभिषेक और अन्य विजेताओं के साथ देश की राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए सबसे गौरव का क्षण होगा। प्रशंसकों मेरे प्रति आपके सहयोग, प्यार और विश्वास के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications