अजय देवगन से कपिल शर्मा ने पूछा, पैसों के लिए की है Thank God या अवार्ड के लिए, देंखे मजेदार जवाब- VIDEO

thank-god-kapil-sharma-ask-ajay-devgn-if-he-has-done-film-for-money-or-national-award-actor-response

अजय देवगन [Ajay Devgn], रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन करने पूरी टीम इस हफ्ते कपिल शर्मा शो में पहुंची है। शो का एक लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है, जहां सभी काफी मजेदार मूड में दिख रहे हैं।

इस प्रोमो में, हम देख सकते हैं कि कपिल अजय देवगन का परिचय देते हुए कहते हैं कि ये साल में एक फिल्म ऐसी बनाते हैं जो नेशनल अवार्ड जीत ले और एक फिल्म ऐसी बनाते हैं जिससे एक फ्लैट खरीद लें! फिर उन्होंने अभिनेता ने हंसते हुए पूछा कि उन्होंने 'थैंक गॉड' पैसों के लिए की है या नेशनल अवार्ड के लिए। इस पर अभिनेता मजेदार प्रतिक्रिया देते हैं।

अजय हंसते हुए इंद्र कुमार की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि फिल्म के प्रोड्यूसर भी वहीं हैं और निर्देशक भी.. तो वही सही वजह बताएंगे.. हालांकि कोशिश तो अवार्ड की ही रहती है।

शो में निर्देशक इंद्र कुमार ने अपनी और अजय देवगन की दोस्ती पर भी काफी बातें की हैं और बताया कि दोनों अपने-अपने काम के लिए एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इंद्र कुमार कहते हैं, "जब भी मैं उनके पास स्क्रिप्ट के साथ जाता हूं तो वे मुझे देखते हैं और फिल्म करने के लिए 'हां' कर देते हैं। वह स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ते हैं।" यह सुनते ही कपिल आगे कहते हैं, "आपने इतनी यादगार फिल्में बनाई हैं.. इतने सालों में जो इज्जत कमाई है, उसी की वजह से है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X