शुक्र है रणबीर संग लवस्टोरी नहीं बनीं : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने कहा है, " शुक्र है कि कोई बात नहीं उछाली गई और मीडिया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई हमारी दोस्ती को सही मायने में दिखाया। मेरा ख्याल है कि मीडिया बेहतर हो रहा है।" प्रियंका ने कहा, "शुरू में तो हमारे बीच बस काम की ही बात होती थी और शूटिंग के बाद हम अपने अपने रास्ते चले जाते लेकिन जैसे जैसे शूटिंग आगे बढ़ी, हम एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने लगे." प्रियंका का कहना है कि एक्टर के रूप में रणबीर ने हमेशा उनको सम्मान दिया। दोनों की उम्र भले ही लगभग बराबर हो लेकिन प्रियंका फिल्मी दुनिया में रणबीर से सीनियर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











