Thank God Controversy- सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई करने से इंकार, 1 नवंबर को होगी बहस!

बॉलीवुड की फिल्मों और विवाद का साथ तो बरसों पुराना है और इस लिस्ट में अब अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड भी शामिल हो गई है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद कई तरह की समस्याएं सामने आईं थीं और आरोप लगाए गए थे कि अजय देवगन इस फिल्म में चित्रगुप्त का मजाक बना रहे हैं। गौरतलब है कि उन्होने इस फिल्म में मॉडर्न कपड़ों के साथ चित्रगुप्त का रोल किया है।
विवाद हुआ और 'थैंक गॉड' की 25 अक्टूबर की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि इस फिल्म को लेकर विवाद की सुनवाई 1 नवंबर को होगी।
इससे मेकर्स को राहत जरूर मिली होगी। इस याचिका की बात करें तो इसमें फिल्म पर पूरी तरह से रोक लगाने की अर्जी डाली गई है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि इस फिल्म के पोस्टर, यूट्यूब वीडियो और सारी अपमानजनक सामग्री को हटा दिया जाए।
बता दें कि इस फिल्म सुपरस्टार अजय देवगन के अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। भगवान चित्रगुप्त की बात करें तो कायस्थ जाति के लोग उनकी पूजा करते हैं और उनको अपना भगवान मानते हैं।
यही कारण है कि कुछ लोगों को इस फिल्म से परेशानी है। हालांकि अदालत इस फिल्म को लेकर क्या फैसला लेती है ये तो समय ही बताएगा। बता दें कि फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











