आयुष्मान खुराना की Thamma अब OTT पर धमाका करेगी! जानें कब और कहां देख सकेंगे ये सुपरहिट फिल्म!

Thamma OTT Release: 2025 की दिवाली पर दर्शकों को सबसे ज़्यादा एंटरटेन करने वाली फिल्मों में से एक रही थामा, अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस सुपरनैचुरल कॉमेडी ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और हफ्तों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बनी रही।
Maddock Horror Comedy Universe की इस नई फिल्म को ने नया रंग, नया ह्यूमर और एक दिलचस्प पौराणिक ट्विस्ट दिया, जिसकी वजह से दर्शक इसे बार-बार याद करते हैं।
थामा की सबसे बड़ी खूबी इसका यूनिक जॉनर मिक्स है- कॉमेडी, हॉरर, मिस्ट्री और रोमांस। ये सब एक साथ आते हैं, लेकिन फिर भी कहानी भावनाओं से भरी रहती है। दिवाली के दौरान लोगों ने इस फिल्म को सिर्फ हंसाने के लिए नहीं, बल्कि इसकी डरावनी लोककथा, क्यूट रोमांस और वैम्पायर मिथ के नए अंदाज के लिए खूब सराहा। फिल्म की वर्ल्ड-बिल्डिंग, sharp writing और mythology का नया flavor Maddock Universe को आगे बढ़ाता है, वह भी बिना किसी दोहराव के।
थामा OTT पर कब और कहां देख पाएंगे?
फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए एक नया दो-स्टेप मॉडल अपनाया गया है, जिसे आजकल कई प्रोडक्शन हाउस इस्तेमाल कर रहे हैं पहले Early Access Rental जो कि 2 दिसंबर यानी आज से अवेलेबल है। जो लोग फिल्म को सबसे पहले देखना चाहते हैं, वे इसे रेंट पर देख सकेंगे। उसके बाद होगा फिल्म का फुल डिजिटल प्रीमियर, जिसकी तारीख रखी गई है- 16 दिसंबर 2025 और इसे आप OTT प्लैटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख पाएंगे।
थामा की कहानी
फिल्म की कहानी आलोक गोयल नाम के जर्नलिस्ट की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह 'बेताल तड़का' से आमने-सामने हो जाता है। एक नॉर्मल रिपोर्टिंग असाइनमेंट उसे एक ऐसी दुनिया में धकेल देती है जहां रहस्य, खतरा और रोमांस साथ-साथ चलते हैं।
आगे चलकर उसका सामना यक्षासन से होता है, जो कहानी को एक गहरे पौराणिक टच में ले जाता है। इसके बावजूद फिल्म का Maddock स्टाइल ह्यूमर लगातार बना रहता है, जिससे कहानी डरावनी होने के बावजूद मजेदार लगती है।
एक्टर की परफॉर्मेंस
आयुष्मान खुराना अपने रोल में कॉमेडी, डर और इमोशन- तीनों को बखूबी बैलेंस करते हैं। रश्मिका मंदाना फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाती हैं जिसमें अलग चार्म और इंटेंसिटी दोनों देखने को मिलते हैं। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल अपने अलग और मजेदार रोल से फिल्म में एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट जोड़ते हैं।
फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है, जबकि कहानी निरेन भट्ट, अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू ने लिखी है। मजबूत स्क्रीनप्ले, फ्रेश वर्ल्ड-बिल्डिंग और जॉनर का मजेदार मेल थामा को एक यादगार अनुभव बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications











