साउथ में 'मास्टर' कर रही धुंआधार कमाई, अब हिंदी में बनेगा रीमेक- कौन से दो स्टार्स आएंगे नजर?
थलापति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर ने साउथ में धमाल मचा रखा है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए 26 करोड़ की कमाई की थी। ये सिलसिला दूसरे और तीसरे दिन भी जारी रहा। मास्टर फिल्म के धमाल को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने मास्टर फिल्म के हिंदी रिमेक का भी ऐलान किया। मास्टर फिल्म अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाएगी।

मास्टर फिल्म के हिंदी रीमेक के ऐलान के साथ ही तरह तरह की खबरें आने लगी। हिंदी फिल्म तो आ रही है, लेकिन इस सुपरहिट रीमेक में कौन से बॉलीवुड स्टार दिखेंगे ये भी चर्चा जोरों से होने लगी। अब खबरों की मानें तो फैंस रणवीर सिंह और रणबीर कपूर इस फिल्म में देखना चाहते हैं।
दरअसल एक वेबसाइट ने सर्वे किया। जिसमें उन्होंने फैंस की राय जाननी चाही। थलापति विजय और विजय सेतुपति के रोल में फैंस किन बॉलीवुड स्टार्स को देखना चाहते हैं, इसका जवाब मांगा। जिनमें सलमान खान, आमिर खान से लेकर तमाम ऑप्शन थे। इसमें से सबसे अधिक वोट रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को मिले।
खैर ये सब तो एक सर्वे रहा। हालांकि फिल्म मास्टर का हिंदी रीमेक का ऐलान हो चुका है। कबीर सिंह प्रोड्यूसर ने मुराद खेतानी ने मास्टर फिल्म के हिंदी राइट्स खरीद लिए हैं। अब आगे की डिटेल्स के बारे में फिल्ममेकर्स ने कोई ऐलान नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications