..................... Thalapathy Vijay unveils Tamizhaga Vetri Kazhagam party flag, all set for Tamilnadu 2026 Election - Hindi Filmibeat

दोनों तरफ हाथी, बीच में मोर.. थलापति विजय ने राजनीतिक पार्टी का झंडा किया लॉन्च, 2026 में बनेंगे गेम चेंजर!

thalapathy vijay

Actor Thatlapathy Vijay Unviel His Party Flag- काफी समय से चर्चा चल रही थी कि तमिल सुपरस्टार विजय अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने वाले हैँ। हालांकि अब इसकी शुरुआत हो चुकी है क्योंकि उन्होने अपनी पार्टी का झंडा रिवील कर दिया है और ये सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

विजय ने राजनीतिक पार्टी तमिझागा वेत्री कज़गम के लिए ध्वज और प्रतीक का अनावरण किया जो कि उनके समर्थकों के लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है। खबरें आ रही हैं कि तमिल एक्टर पनैयुर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे और राजनीतिक पार्टी के लिए एक आधिकारिक गीत भी जारी किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस झंडे की अगर बात की जाए तो ये बाकी झंडों से काफी अलग है। दो रंगों वाले मैरून और पीले रंग के झंडे में दोनों तरफ हाथी और बीच में तारों से घिरा एक मोर है। हालांकि इसका क्या मतलब है इसको लेकर खुलासा नहीं किया गया है।

फरवरी में किया था पार्टी का ऐलान

विजय ने काफी पहले फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद अपनी पार्टी का ऐलान किया था। उस वक्त खबरें आईं थीं कि विजय अब एक्टिंग से सन्यास ले लेंगे। विजय ने अपनी पार्टी खड़ी की है और वो अब तमिलनाडु में 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालिया लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया था और इससे इतना तय है कि वो अकेले ही आगे बढ़ने वाले हैं।

झंडे का अनावरण करते हुए क्या बोले विजय?

तमिल एक्टर ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। इसकी तैयारी चल रही है और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। इससे पहले, मैंने आज हमारी पार्टी के झंडे का अनावरण किया। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है... हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।" इसके अलावा अभिनेता ने तमिलनाडु के कल्याण के लिए काम करने का भी वादा किया और कहा, "तमिलनाडु अब से बेहतर होगा। जीत निश्चित है।"

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X