साउथ सुपरस्टार ने ली गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी, अपने नाम से लॉन्च करेंगे इंस्टीट्यूट

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय हमेशा ही कुछ ऐसा करते है कि लोगों का उन पर प्यार और विश्वास बढ़ता जाता है, इस बार फिर से एक्टर ने कुछ ऐसा ही किया है। खबर है कि दलपति विजय अपने फैन क्लब, कल्याण संगठन और मक्कल इयक्कम के माध्यम से 'थलापति विजय इंस्टीट्यूट' शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

थलापति विजय का इंस्टीट्यूट-

अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता थलापति विजय 15 जुलाई से तमिलनाडु के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में 'दलपति विजय संस्थान' शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस दिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कामराज की जयंती भी है, जिन्हें कामराजार के नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि विजय की इस पहल का उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करना है।

अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता की सामाजिक योजनाएं दिन पर दिन लोकप्रिय होती जा रही हैं। इससे पहले जून में अभिनेता के 49वें जन्मदिन समारोह के रूप में मदुरै में खचाखच थिएटर, विशाल केक-काटने के समारोह और गरीबों को खाना खिलाया गया था। केक पर एक संदेश लिखा हुआ था, "विजय 2026 में तमिलनाडु पर शासन करेंगे"।

तमिलनाडु के सभी जिलों से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित करने के कुछ दिनों बाद विजय के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गईं। मदुरै के कलावसल इलाके में एक निजी थिएटर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए उनके प्रशंसकों ने थिएटर स्टाफ के साथ 50 किलो का केक काटा।

अभिनेता के फैन क्लब ने मदुरै भर में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण की भी व्यवस्था की। प्रशंसकों ने छात्रों को मुफ्त नोटबुक, पेन और पेंसिल उपहार में दीं। इसके अलावा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जिले भर के सिनेमाघरों में अभिनेता की ब्लॉकबस्टर 'मास्टर' की एक विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई, जिससे मदुरै के सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे।

थलापति विजय का वर्कफ्रंट-

थलापति विजय साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार हैं। पिछले कुछ वर्षों में विजय की पॉपुलैरिटी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। साउथ के साथ न सिर्फ नॉर्थ बल्कि विदेशों तक में भी दलपति का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। विजय की पाइपलाइन में 'लियो' के अलावा फिल्म 'थलापति 68' भी है, जिसका निर्देशन वेंकट प्रभु करेंगे।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X