शाहरुख खान के साथ जवान की शूटिंग कर रहे हैं थालापति विजय? तस्वीर सामने आते ही उछल पड़े फैंस!
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लगातार अपनी शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और एक के बाद एक कुछ प्रोजेक्ट्स का ऐलान उन्होने किए थे। इस लिस्ट की बात करें तो इसमें पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्में शामिल हैं जिनके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साली 2023 में इन फिल्मों को लेकर धमाका होने वाला है। आज कुछ ऐसा हुआ है जो कि शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
दरअसल पता चला है कि शाहरुख दक्षिण सनसनी थलपति के साथ शूटिंग कर रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें थालापति विजय और शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि ये शूटिंग के दौरान की तस्वीर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर शोर मचा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications