प्रभास की 'सालार' और शाहरुख की 'जवान' को टक्कर देगी थलापति विजय की 'लियो', धमाका करने के लिए मेकर्स का प्लान

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay: वर्तमान समय में एक के बाद एक बड़े वजट की शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। फैंस के बीच इन धमाकेदार फिल्मों को लेकर अलग ही क्रेज भी देखने को मिल रहा है। परंतु इन शानदार फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर भी देखने को मिलेंगी। खबर है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुचर्चित फिल्म जवान को टक्कर देने के लिए थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की लियो तैयार है। मेकर्स ने फिल्म के लिए जबरदस्त प्लान बना लिए हैं।

थलापति विजय की लियो की बुकिंग-

साउथ फिल्में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर' फिलहाल सिनेमाघरों में छाई हुई है। साथ ही प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर भी फैंस का बज हाई है। इतना ही नहीं थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लियो' से जुड़े हर एक अपडेट पर भी फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।

अब थलापति के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जो कि इसकी एडवांस टिकट बुकिंग से जुड़ी हुई है। मेकर्स ने रिलीज से लगभग छह सप्ताह पहले 7 सितंबर से यूके में सिनेमाघरों के लिए टिकट बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है। अहिंसा एंटरटेनमेंट, जिसने यूके में 'लियो' के थिएटर राइट्स हासिल किए हैं ने दावा किया है कि भारत में यह पहली बार है कि किसी क्षेत्र में किसी फिल्म की बुकिंग काफी पहले शुरू होने जा रही है।

बहुचर्चित फिल्म लियो को लेकर उत्साह-

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लियो' में विजय, तृषा, संजय दत्त और अर्जुन जैसे अन्य सितारे लीड रोल में हैं। सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने इस बड़े बजट प्रोजेक्ट का निर्माण किया है, जो उच्च उम्मीदों पर आधारित है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म अभी से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की खुशी को देखते हुए उम्मीद है कि राज्य में 'लियो' पहले दिन किसी भी फिल्म की सर्वकालिक रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज करेगी।

लियो की सालार और जवान से टक्कर-

जिस हिसाब से फिल्में एक के बाद एक रिलीज हो रही हैं उसी हिसाब से फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिल रहा है। एक फिल्म का बना हुआ रिकॉर्ड दूसरी फिल्म तोड़ने के लिए तैयार है। जैसे हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सनी देओल की गदर 2 आई। अब उसी तरह से शाहरुख खान की जवान और प्रभास की सालार के साथ विजय की लियो करेंगी। देखना होगा कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करती है। प्रभास स्टारर 'सालार' के मेकर्स ने कुछ दिन पहले अमेरिकी सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू की, और संख्याएं काफी उत्साहजनक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X