Thalapathy Vijay ने लॉन्च कर दी खुद की राजनीतिक पार्टी, बोले- '2026 के विधानसभा चुनाव में जीतकर...'

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दमदार सुपरस्टार थलापति विजय ने आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। ये ऐलान ना तो किसी फिल्म का है और ना ही किसी एलबम या इवेंट का। दरअसल अभिनेता ने खुद की एक पॉलीटिकल पार्टी लॉन्च कर दी है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई साउथ का स्टार राजनीति में आकर अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहा है। बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। थलापति विजय की पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम है।
इसके ऐलान के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में उथल पुथल मच गया है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। विजय ने पार्टी का ऐलान करते हुए लिखा, "2026 के विधानसभा चुनाव लड़ना और उन्हें जीतकर राज्य के लोगों को राजनीतिक परिवर्तन प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।
चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त होने के बाद, लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद, हमारी पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत, पार्टी के झंडे और प्रतीक और तमिलनाडु राज्य के विकास के लिए हमारी योजनाओं को प्रस्तुत करने की हमारी यात्रा शुरू होगी।'' इसके बाद उनके फैंस और सपोर्टर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।
तमिल सुपरस्टार हैं
थलापति विजय तमिल के सबसे सुपरस्टार हैं और सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। 'थलापति 65' को लेकर खबरों में चल रहे अभिनेता ने इस फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ की फीस ली थी। इस आंकड़े के बाद उन्होने साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत को पीछे छोड़ा था। रजनीकांत ने उनके पहले फिल्म दरबार के लिए करीब 90 करोड़ रुपए की फीस ली थी। अब देखने वाली बात होगी कि उनका राजनीतिक करियर कैसा होता है।


Click it and Unblock the Notifications