..................... Thalapathy Vijay broke all the record after debut on instagram, read all the details. Thalapathy Vijay ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही सबको पछाड़ा, कुछ घंटों में जुड़े इतने फॉलोअर्स। - Hindi Filmibeat

Thalapathy Vijay ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही सबको पछाड़ा, कुछ घंटों में जुड़े इतने फॉलोअर्स

thalapathy vijay

Thalapathy Vijay broke all record after debut on instagram: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने फैंस को लंबे समय तक इंतजार करवाने के बाद आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर आते ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आते ही एक पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ ही घंटों के अंदर 4 मिलियन से अधिक लाइक्स और कॉमेंट आ चुके हैं। लोग उनके इंस्टाग्राम पर आने की खुशी जता रहे हैं तो साथ ही रश्मिका मंदाना समेत कई सेलेब्स ने तो उन्हें फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर आते ही अपनी आने वाली फिल्म 'लियो' के सेट पर की तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में थलपित विजय सॉल्ट एंड पेपर लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। थलपति विजय ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'हैलो ननबाज़ एंड ननबीज़'। थलपति विजय की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर आने के बाद दो घंटे से भी कम समय में उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन पार कर चुकी थी। ऐसा कारनामा रचने वाले वो पहले भारतीय हैं।

थलपति विजय का उनके फैंस और इंस्टाग्राम यूजर्स ने शानदार स्वागत किया है। फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि ट्विटर और फेसबुक के बाद आखिरकार उन्होंने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। फैंस को उम्मीद है कि अब एक्टर्स की निजी जिंदगी की झलक भी उन्हें इंस्टाग्राम पर देखने को मिलेगी।

Read more about: thalapathy vijay movies bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X