Video: विजयकांत के अंतिम संस्कार में Thalapathy Vijay पर हुआ हमला, एक्टर पर फेंकी गई चप्पल

Thalapathy Vijay , Vijayakanth

Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा में इस वक्त शौक का माहौल है क्योंकि कि साउथ सुपरस्टार और डीएमडीके पार्टी के संस्थापक विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। 71 साल के विजयकांत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। ऐसे में विजयकांत के अंतिम संस्कार के दौरान कई सारे सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान थलापति विजय भी विजयकांत को अंतिम विदाई देने पहुंचे परंतु उन पर उस वक्त हमला हो गया।

विजयकांत के अंतिम संस्कार के दौरान थलापति विजय पर हमला-

दरअसल सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्स के कोई ना कोई वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे मे हाल ही में एक वीडियो साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का सामने आया है। ये वीडियो विजयकांत के अंतिम संस्कार के दौरान का है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, थलापति विजय विजयकांत की पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तो किसी ने उनपर हमला किया। लाखों की भीड़ में से एक अनजान शख्स ने उन पर चप्पल फेंक कर हमला किया।

भीड़ के बीच में किसी शख्स ने थलापति विजय पर चप्पल मारकर फेंकी, जो सीधा उनके मुंह पर लगी। बता दें कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लियो स्टार के साथ ये हादसा हुआ। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद एक्टर को लेकर फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

कोविड से हुआ विजयकांत का निधन-

गौरतलब है कि, साउथ एक्टर विजयकांत ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई विजयकांत को श्रृद्धांजलि दे रहा है। वहीं उनके निधन की वजह कोविड बताई जा रही है।

बता दें कि थलापति विजय और विजयकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। विजयकांत ने फिल्म सेंथूरापंडी में विजय के भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विजयकांत ने विजय के पिता एसए चंद्रशेखर की 17 फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार विजय को फिल्म 'लियो' में देखा गया था।

Read more about: thalapathy vijay vijayakanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X