थलापति विजय-विजय सेतुपति की 'मास्टर' का बनेगा हिंदी रिमेक, कबीर सिंह प्रोड्यूसर ने खरीदे करोड़ों में राइट्स!
कोरोना महामारी के चलते देशभर के सिनेमाघर कई महीने तक बंद रहे। लेकिन अब थिएटर्स न्यू नॉर्मल में खुल चुके हैं। अभी तक हिंदी किसी फिल्म ने इतना धमाल थिएटर्स में नहीं मचाया है लेकिन साउथ की फिल्म मास्टर इन दिनों धमाकेदार बिजनेस कर रही है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर सिनेमाहॉल में जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के रिव्यू से लेकर फैंस का रिएक्शन तमाम चीजें फिल्म को शानदार बता रही है।
मास्टर फिल्म एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में नई आशा लेकर आई है। बंपर कमाई के साथ मास्टर ने देशभर में चर्चा हासिल की है। इन चर्चाओं के बीच खबरें आ रही हैं कि मास्टर जैसी फिल्म का जलवा फैंस को बॉलीवुड में भी देखने को मिल सकता है। पिंकविला रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर सिंह के निर्माता मुराद खैतानी ने थलापति विजय और विजय सेतुपति की फिल्म मास्टर के हिंदी राइट्स खरीदने का भी मन बना लिया है।
बता दें एक दिन पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई साउथ की मास्टर फिल्म ने ओपनिंग डे ही 40 करोड़ की कमाई की है। इस शानदार बिजनेस को देखते हुए माना जा रहा है कि मास्टर का ब्लॉकबस्टर बनना तय है।

फिल्म मास्टर के हिंदी राइट्स खरीद गए
फिल्म गलियारों में जारी खबरों पर यकीन करें तो कहा जा रहा है कि निर्माता मुराद खैतानी ने फिल्म मास्टर के हिंदी राइट्स खरीद कर बॉलीवुड में भी इस साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का मन बना लिया गया है। जल्द ही इसे लेकर वह ऑफिशियल ऐलान भी कर देंगे।

मास्टर फिल्म के हिंदी रीमेक पर काम शुरू
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुराद खैतानी ने हैदराबाद में मास्टर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की। यहां उन्होंने इस फिल्म को देखा, जिसके बाद वह खुद मास्टर के दीवाने हो गए। यहीं से उन्होंने फिल्म को हिंदी में बनाने का भी विचार बनाया है। वह जल्द ही पेपर वर्क शुरू कर मास्टर फिल्म के हिंदी रीमेक पर काम शुरू कर देंगे।

थलापति विजय और विजय सेतुपति।
गौरतलब है कि मास्टर फिल्म साउथ सिनेमा की इस समय सबसे चर्चित फिल्म है। जिसमें साउथ के दो सुपरस्टार हैं। थलापति विजय और विजय सेतुपति। विजय सेतुपति को इससे पहले विक्रम वेधा जैसी फिल्म से भी खूब फेम हासिल हुआ है।

मास्टर फिल्म
माना जा रहा है कि जैसे साउथ में इस फिल्म के लिए क्रेज देखा जा रहा है, ठीक उसी तरह हिंदी रीमेक जब आएगा तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगा। खैर अभी तक किसी भी प्रकार का ऑफिशियल ऐलान इस फिल्म को लेकर नहीं हुआ है।

कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को लेकर साउथ की अर्जुन रेड्डी फिल्म का हिंदी रिमेक कबीर सिंह आई थी। इस हिंदी रिमेक ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। कुल 300 करोड़ से ज्यादा फिल्म ने कमाई की। इस फिल्म के निर्माता मुराद खैतानी ही रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











