थलाईवी ट्रेलर देख कंगना की तारीफ करने से रूक नहीं पाए स्टार्स - हंसल मेहता से लेकर समांथा अक्किनेनी तक
कंगना रनौत का थलाईवी ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और फैन्स को बहुत ज़्यादा पसंद आया है। कंगना रनौत को इस फिल्म के ट्रेलर में देख कर स्टार्स भी कंगना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। कंगना रनौत को जयललिता के किरदार में देखने के बाद साउथ की सुपरस्टार समांथा अक्किनेनी ने ट्वीट कर कंगना को हिम्मतवाली कहा।
वहीं कंगना रनौत को सिमरन में डायरेक्ट कर चुके हंसल मेहता ने भी इस फिल्म को कंगना शो बताया। हालांकि, हंसल और कंगना की अपनी पिछली फिल्म को लेकर काफी बहस और मतभेद हो चुके हैं।

इसके अलावा मृणाल ठाकुर ने भी कंगना की फिल्म के चुनाव की तारीफ करते हुए कहा कि कंगना कभी भी दर्शकों को निराश नहीं करती हैं। इसके अलावा विवेक रंजन अग्निहोत्री से लेकर आफताब शिवदसानी तक ने कंगना रनौत की इस फिल्म की तारीफ की।

जयललिता बायोपिक
फिल्म थलाईवी जयललिता की बायोपिक है। गौरतलब है कि तमिलनाडु की ये दिवंगत मुख्य मंत्री, दक्षिण भारतीय फिल्मों और राजनीति का बहुत ही सशक्त चेहरा थीं। उनकी मौत पर भी आजतक संदेह किया जाता है।

कंगना से समानताएं
फिल्म में जयललिता का मुख्य किरदार निभाने पर बात करते हुए कंगना रनौत का कहना है कि उनके और जयललिता में बहुत बड़ी समानता है कि वो भी उनकी ही तरह कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। उन्हें भी जयललिता की तरह लगता था कि वो एक खूबसूरत चेहरे से ज़्यादा बहुत कुछ हैं।

कंगना रनौत - जयलिलता
कंगना का ये भी मानना है कि वो और जयललिता अपनी निजी ज़िंदगी में भी एक जैसी ही हैं। जयललिता पूरी ज़िंदगी एक बच्चे और परिवार के लिए तरसती रह गईं। इसी तरह कंगना भी अपनी शादी को लेकर काफी परेशान रहती हैं।

शानदार डांसर जयललिता
पहले भी थलाईवी से कंगना रनौत का एक और बेहद प्यारा लुक बाहर आया था। इस तस्वीर में कंगना रनौत एक दक्षिण भारतीय पारंपरिक नृत्य करती दिखाई दे रही थीं। गौरतलब है कि जयललिता एक शानदार डांसर थीं।

बहुत ज़्यादा फीस
माना जा रहा था कि कंगना ने इस फिल्म के लिए सबसे ज़्यादा फीस ली है। जिसके बाद कंगना ने खुद इसका जवाब दिया था। और जवाब था हां। कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए दोगुनी फीस ली है।

सारी मांगे पूरी हुईं
फिल्म के लिए कंगना रनौत ने 24 करोड़ फीस की डिमांड की थी। और उनकी सारी डिमांड को पूरा कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 24 करोड़ की फीस के साथ, कंगना रनौत सबसे महंगी अभिनेत्री बन चुकी हैं।

कोई दिक्कत नहीं
कंगना रनौत का कहना है कि थलाईवी दो भाषाओं में बन रही है यानि कि वो एक नहीं दो फिल्में हुईं। ऐसे में वो दो फिल्मों का पैसा ले रही हैं तो इसमें गलत क्या है।

शूटिंग हुई थी बंद
गौरतलब है कि कोरोना काल में फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा था। फिल्म के क्लाईमैक्स को 350 लोगों के साथ शूट करना था लेकिन फिर कोरोना के बाद इतने लोगों के साथ शूटिंग कर पाना असंभव बात थी। हालांकि फिर सभी कलाकारों ने काफी रिस्क लेकर लेकिन सारे एहतियात बरतते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी की।

हो रही है तारीफ
जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, फैन्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स ने तो यहां तक कह डाला है कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को अपना पांचवां नेशनल अवार्ड मिलना तय है।

रिलीज़ का इंतज़ार
थलाईवी ट्रेलर देखने के बाद अब फैन्स में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है। देखना है कि अब फिल्म लोगों को कितना प्रभावित करती है।


Click it and Unblock the Notifications











