थलाईवी ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने की बेहद शानदार एंट्री, देखिए तस्वीरें
कंगना रनौत की जयललिता बायोपिक, थलाईवी का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इसके लिए कंगना रनौत ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर शानदार एंट्री ली। कंगना रनौत, इस दौरान जयललिता लुक में नज़र आईं। और इस दौरान उनकी खुशी देखकर साफ समझ आ रहा है कि फिल्म के ट्रेलर के लिए वो कितनी ज़्यादा आश्वस्त थीं।
Recommended Video
कंगना रनौत, पिछले दो सालों से इस फिल्म पर काम कर रही हैं। कोरोना काल के दौरान, फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। लेकिन अब फिल्म अपने आखिरी चरण पर है।

कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म की डबिंग पूरी की है और इस दौरान, उन्होंने अपने डायरेक्टर विजय की खूब तारीफ की। थलाईवी के लेखक हैं, बाहुबली के लेखक और एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र। के वी विजयेंद्र ने ही कंगना रनौत की मणिकर्णिका का लेखन संभाला था और तब से कंगना उनके काफी करीब हैं।

फिल्मों से अम्मा तक जयललिता का सफर
जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को हुआ था और उन्होंने 5 दिसंबर 2016 को दुनिया से विदा ले ली। जहां उनकी फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता वहीं राजनीति में आने के बाद उन्होंने अम्मा बनकर जनता के दिल पर राज किया।

तीन दशकों का फिल्मी सफर
जयललिता ने बहुत ही कम उम्र से फिल्मों में आ गई थीं और बहुत ही कमाल की एक्ट्रेस भी कहलाईं। जयललिता 1960 से लेकर 70 के दशक तक फिल्मों में एक्टिव रहीं और एक से बढ़कर एक फिल्में की। 80 के दशक के शुरूआती दिनों में ही जयललिता राजनीति में आईं और फिर उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया।

अवार्ड्स की लंबी लिस्ट
जयललिता 5 बार फिल्मफेयर तमिल अवार्ड जीत चुकी हैं और 5 बार वो नॉमिनेट भी हुई हैं। मतलब जयललिता जितनी बार नॉमिनेट हुई हैं अवार्ड जीती हैं। मद्रास फिल्म एसोसिएशन की तरफ से जयललिता को सात बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है।

जयललिता थीं इनकी फैन
फिल्मी करियर के दौरान जयललिता के शम्मी कपूर क्रश हुआ करते थे। ये बात उन्होंने सिम्मी ग्रेवाल के इंटरव्यू में बोली थी। जयललिता जिस फील्ड में रहीं उसी में लोगों से उन्हें खूब प्यार और सर्मथन मिला इसलिए ही उन्हें अम्मा भी कहा गया।

बहुत बड़े फैन थे धर्मेंद्र
हिंदी फिल्मों के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र, जयललिता के बहुत बड़े फैन थे। जयललिता के निधन के बाद धर्मेंद्र को काफी बड़ा धक्का लगा था। जयललिता की ज़िंदगी की कहानी, बहुत ही कम लोग जानते हैं। ऐसे में बस इंतज़ार कीजिए, कुछ ही समय में कंगना रनौत आपको ये कहानी विस्तार से बताने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











