थलाइवी 2: कंगना रनौत की 'थलाइवी' का आएगा सीक्वल? सामने आया ये बड़ा बयान

कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब कंगना रनौत अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'थलाइवी' के लिए एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस फ़िल्म में कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं स्व जयललिता का किरदार निभा रही हैं। थलाइवी फ़िल्म जयललिता की बायोपिक है।

थलाइवी फ़िल्म में जयललिता के फ़िल्म अभीनेत्री से राजनेता बनने तक की कहानी बताई गई है। इस फ़िल्म में कंगना रनौत के काम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। थलाइवी फ़िल्म को मिल रहे दमदार रिस्पॉन्स के बाद फ़िल्म निर्माता इसके सीक्वेल पर काम करने की प्लानिंग बनाने लगे हैं।

thailavii 2

Pinkvilla ने इस फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि फ़िल्म निर्माता इसके सीक्वेल पर दांव खेल सकते हैं। जयललिता के जीवन के बारे में कई बातें हैं जो अभी बतानी बाकि हैं। लोगों को फ़िल्म पसंद आ रही है। ऐसे में फ़िल्म मेकर्स के पास इसका सीक्वेल बनाने का अच्छा कारण है।

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत को पूरा विश्वास है कि वह अपनी लेटेस्ट फिल्म थलाइवी के लिए नेशनल अवार्ड जीतने जा रही है। इस फ़िल्म के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले नई दिल्ली में राजनेताओं के लिए इस फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी।

रियल लाइफ़ थलाइवी

रियल लाइफ़ थलाइवी

इस फ़िल्म को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंची थी। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए उन्हें 'रियल लाइफ़ थलाइवी' (असल ज़िंदगी की नेत्री) बताया।

कंगना रनौत ने बाहुबली एक्टर प्रभास के लिए कहा ये

कंगना रनौत ने बाहुबली एक्टर प्रभास के लिए कहा ये

हाल में ही एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कंगना रनौत ने बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ फ़िल्म करने की इच्छा ज़ाहिर की है। बता दें कि साल 2009 में फ़िल्म 'एक निरंजन' के सेट में हुई लड़ाई के बाद से दोनों स्टार एक दूसरे से बात नहीं करते हैं।

मैंने कई साल बाद

मैंने कई साल बाद


कंगना रनौत का कहना था कि मैंने कई साल बाद तमिल में थलाइवी फ़िल्म की है। मैं तेलुगू में भी फ़िल्म करना चाहती हूँ। मैं पुरी जगनाध से लंबे समय से संपर्क बनाए हुई हूँ और उनसे प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर को लेकर पूछ रही हूं।

थलाइवी फ़ैन्स और क्रिटिक्स रिएक्शन

थलाइवी फ़ैन्स और क्रिटिक्स रिएक्शन


जयललिता की बायोपिक थलाइवी फ़ैन्स और क्रिटिक्स को काफ़ी पसंद आ रही है। थलाइवी फ़िल्म का डायरेक्शन एएल विजय ने किया है। इसके साथ ही फ़िल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ अरविंद स्वामी, मधु और भाग्यश्री महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X