Thai Couple Kiss- इतने घंटों तक लगातार किस करता रहा ये कपल, आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त!

कहते हैं Kiss is the autograph of Love लेकिन अगर कोई इसको ज्यादा ही सीरियस ले ले और कई घंटों तक लिप लॉक ही करता रहे तो आप क्या कहेंगे? जी हां, ऐसा हुआ है और एक कपल ने इतनी घंटों तक लगातार किस किया है कि ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
जी हां, ये एक थाई कपल के द्वारा किया गया है और इस कपल ने 20 या 40 नहीं बल्कि पूरे 58 घंटे और 35 मिनट तक किस किया है। इस कपल का नाम एक्काचाई तिरानारात और लक्साना तिरानारात है। इसके साथ ही दोनों ने 2013 के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया जो कि अभी तक की सबसे लंबी किस थी।
इसके पहले एक 70 साल के कपल ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर 1 घंटे 38 मिनट की किस की लेकिन उम्र के कारण उनका पार्टनर ज्यादा देर तक नहीं खड़ा हो सकता था इसलिए उन्होने ये बंद कर दिया था। पिछले वर्ष ये रिकॉर्ड भी टूटा था और थाई पुरुषों ने ही 50 घंटे और 25 मिनट के पिछले रिकॉर्ड को पार कर लिया था।
लेकिन अब इस थाई कपल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब देखना ये है कि इनका रिकॉर्ड कौन तोड़ता है। इन दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि शायद अब इस तरह का कोई रिकॉर्ड बनेगा। इसको लेकर पूरी दुनिया में बात कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications