Thackeray Trailer: रिलीज हुआ बाला साहब ठाकरे की बायोपिक का ट्रेलर, शानदार हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Recommended Video

शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस बायोपिक में बाला साहब ठाकरे का किरदार निभाया है और काफी शानदार लह रहे हैं। इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बिल्कुल बाला साहेब ठाकरे जैसे लग रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी बेहद ही शानदार है।
बता दें कि 'ठाकरे' नाम की इस फिल्म को अभिजीत फांसे ने डायरेक्ट किया है और इसे संजय राउत ने प्रेजेंट किया है। इस ट्रेलर के शुरुआत में आप देखेंगे कि दंगे के सीन में एक रोता हुआ बच्चा दिखाया गया है जिसके पास एक पेट्रोल बम आकर फटता है।

अगले ही पल में दंगे का सीन सामने आता है और काफी उथल पुथल मच जाती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक बेहद शानदार डायलॉग है कि मैं जब भी कहता हूं कि जय हिंद जय महाराष्ट्र तो जय हिंद पहले कहता हूं और जय महाराष्ट्र बाद में क्योंकि मेरे दिल में देश पहले है। आप देखिए ठाकरे का ये शानदार ट्रेलर...


Click it and Unblock the Notifications