..................... Thackeray Movie Review By Audience, Thackeray First Day First Show - Hindi Filmibeat

1st Day 1st Show: नवाजुद्दीन की 'ठाकरे' है दमदार- पहली सीन से बज रही हैं ताली और सीटियां

नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अमृता राव स्टारर फिल्म ठाकरे देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो सुबह 4 बजे का रखा गया था। लिहाजा, फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी आना शुरु हो चुकी है। दर्शकों की मानें तो बाल ठाकरे पर बनी यह फिल्म काफी दमदार है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है।

ठाकरे का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। ये फिल्म दो भाषाओं में नजर आएगी- मराठी और हिंदी। फिल्म में बाल ठाकरे के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म में कई दमदार डायलॉग्स डाले गए हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Thackeray

बाल ठाकरे का रोल निभाने को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि ये उनके लिए उपलब्धि की तरह है। वहीं, फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट अमृता राव हैं। अमृता फिल्म में बाल ठाकरे की वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं। बता दें, आज ही रिलीज हुई है कंगना रनौत की मणिकर्णिका। जाहिर है ठाकरे बॉयोपिक की वजह से मणिकर्णिका को महाराष्ट्र में बॉक्स ऑफस पर थोड़ा नुकसान तो उठाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X