ठाकरे की स्पेशल स्क्रीनिंग- गुस्से से तमतमाते बीच में ही निकल गए फिल्म के डाइरेक्टर!
नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म ठाकरे देशभर में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म की टीम और खास लोगों के लिए ठाकरे की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्देशक अभिजीत पानसे स्पेशल स्क्रीनिंग की बीच में ही बिना फिल्म देखे गुस्से से तमतमाते बाहर निकल आए। उस दौरान निर्देशक और फिल्म के राइटर संजय राउत के बीच काफी कहासुनी हुई।
खबरों के अनुसार, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पानसे और उनके परिवार के लिए पीछे की सीट रिजर्व की गई थी। लेकिन उन्हें वहां पहुंचने में थोड़ी देर हुई और उनकी सीट किसी और को दे दी गई। वे जब पहुंचे तो उन्हें उनकी फैमिली के साथ आगे की सीटों पर बैठने के लिए कहा गया। इसी बात से अभिजीत नाराज हो गए और परिवार के साथ वहां से निकल गए।

वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि निर्देशक होने के बावजूद अभिजीत पानसे को फिल्म के प्रमोशन से शुरु से ही दूर रखा गया है। तो नाराजगी की एक वजह यह भी है। बता दें, यह फिल्म शिवसेना के एमपी और सामना के संपादक संजय राउत की है। जबकि फिल्म मनसे लीडर अभिजीत पानसे ने बनाई है।
खैर, अभिजीत पानसे ने अपने खफा होने की खबर को अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा, मैं फिल्म की टीम से नाराज नहीं हूं। हां, मैं स्पेशल स्क्रीनिंग से बीच में निकल आया क्योंकि वहां काफी भीड़ हो चुकी थी और बैठने की जगह नहीं थी। इस मामले को ज्यादा तूल ना दी जाए।


Click it and Unblock the Notifications