बाबरी में होंगे अजय देवगन

By Priya Srivastava

Shiv Sena chief Bal Thackeray's daughter-in-law Smita is planning to make a film on the Babri Masjid issue, with Ajay Devgan as lead role.
कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि बाल साहेब ठाकरे की बहू एक फिल्म बनाने की तैयारी में जुटी हैं और इसके लिए वे नायकों की तलाश कर रही हैं। हाल ही में यह खबर आ रही है कि अब उन्होंने इस फिल्म को पूरा करने का पूरा मन बना लिया है और जल्द ही वह इस फिल्म की घोषणा भी करेंगी। कुछ दिनों पहले तक इसके बारे में बातचीत थी, कि किसी कारणवश इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है, लेकिन जब से अजय देवगन ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है।

खबर जोरों पर है कि अजय ने बाल ठाकरे के इस विषय पर फिल्म बनाने के लिए हां कह दिया है। न सिर्फ फिल्म के निर्माण में स्मिता ठाकरे रहेंगी, बल्कि बहू स्मिता ठाकरे बाबरी नामक इस फिल्म में काम करने जा रही हैं। खबर यह भी आ रही थी कि यह फिल्म वह आमिर को लेकर बनाना चाहती हैं, लेकिन आमिर के पास समय न हो पाने की वजह से उन्होंने यह फिल्म करने में असमर्थता जाहिर की दी है। अब बताया जा रहा है कि स्मिता ठाकरे ने अपनी इस फिल्म में अजय गेवगन को ले लिया है।

इस बारे में खुद स्मिता ठाकरे का कहना है कि मेरी फिल्म की पटकथा पूरी तरह तैयार है, जिसे मैं आमिर को लेकर बनाना चाहती थी, लेकिन वह दो सालों तक व्यस्त हैं। इसलिए यह प्रोजेक्ट मैं अजय को लेकर बनाऊंगी। आमिर फिलवक्त रीमा कागती की फिल्म और यशराज की धूम 3 में काम करने जा रहे हैं। फिल्म बाबरी के लिए अजय का चयन सही तरीके से हुआ है।

चूंकि वे इस किरदार में फिट बैठते हैं। अजय गंभीर किरदारों को भलिभांति निभाते हैं। सो, उन्हें यह किरदार निभाने का मौका दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि फिल्म कब तक पूरी होती है और इसमें अभिनेता के रूप में किसका चुनाव किया जाता है। स्मिता ने कहा है कि अजय मंझे हुए कलाकार हैं और उन्हें किसी भी किरदार को निभाने में परेशानी नहीं होगी।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X