मेरे पास कोई गॉडफादर नहीं था जो बस फोन घुमाए और मुझे अवार्ड्स मिलें - अमृता राव
अमृता राव, बाल ठाकरे की बायोपिक ठाकरे से बड़े परदे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में बाल ठाकरे की पत्नी, मीना ताई ठाकरे के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस रोल के बारे में बात करते हुए अमृता ने बताया कि उन्हें एक दिन कॉल आया कि फिल्म के लेखक संजय राउत आपसे मिलना चाहते हैं।
संजय राउत, अमृता से मिले, उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई और कहा कि मैं आपको मीना ताई के किरदार में देख चुका हूं। ये रोल आपको ही करना है। और इस तरह ये किरदार अपने आप उनकी झोली में आ गिरा। मुझे फिल्म को ना करने का मौका ही नहीं मिला। संजय राउत ने कहा कि आप ही हमारी मीना ताई हैं।

इस रोल की तैयारी के लिए अमृता के पास ज़्यादा सामग्री नहीं थी। संजय राउत और बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने भी पुराने वीडियोटेप खोज निकाले कि कहीं कुछ मिल जाए पर कुछ भी नहीं था। मेरे पास बस मीना ताई की कुछ पुरानी तस्वीरें थीं और एक पुराना इंटरव्यू जहां, बाल ठाकरे की बेटी ने अपनी मां के बारे में कुछ बातें की थी।
अपने करियर के बारे में बात करते हुए अमृता ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में काफी साल हो गए हैं। अब तक तो कई लोग अपना सामान बांध कर चले जाते लेकिन वो कोशिश कर रही हैं और यहां टिकी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कई ऑफर ऐसे होते हैं जहां वो काफी सीन से असहज हो जाती हैं इसलिए वो फिल्में रिजेक्ट कर देती हैं।
अमृता ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में काफी कुछ बताया। उनके करियर के बारे में कुछ निजी बातें पढ़िए यहां -


Click it and Unblock the Notifications
