अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म का 'तेजाब' का रीमेक, खबर पर लग गई पक्की मुहर!

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर का नाम जब भी सामने आता है तो उनकी शानदार फिल्में भी लोगों के आंखों के सामने आ जाती हैं। उन्ही में से एक फिल्म तेजाब भी थी जिसने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। बीते कई महीनों से ऐसी खबरें सामने आ रहीं थीं कि इस फिल्म का रीमेक बनेगा। लेकिन अब ये क्लियर हो चुका है। पता चला है कि काफी जल्दी इस फिल्म का रीमेक बनाया जाएगा।

ETimes की मानें तो, निर्माता मुराद खेतानी से बातचीत के दौरान इस बात का पता चला है। उन्होने ही निर्देशक एन चंद्रा की सुपरहिट फिल्म के अधिकार खरीदे हैं, और वह जल्द ही इस रीमेक पर प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

anil kapoor, madhuri dixit, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित

तेज़ाब के रीमेक अधिकार खरीदने के बारे में बोलते हुए, खेतानी ने कहा, "यह एक प्रतिष्ठित फिल्म है और हम कहानी को आधुनिक समय के अनुकूल बनाएंगे, जब हम इसे बनाएंगे।"

माधुरी दीक्षित की जगह पर कौन सितारे नजर आएंगे

माधुरी दीक्षित की जगह पर कौन सितारे नजर आएंगे

जबकि खेतानी फिल्म के रीमेक के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में आश्वस्त हैं, अनिल-माधुरी, निर्देशक एन चंद्रा के विचार विपरीत हैं। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जगह पर कौन सितारे नजर आएंगे ये भी अभी चर्चा का विषय है।

निर्देशक चंद्रा ने कहा था

निर्देशक चंद्रा ने कहा था

हालांकि निर्देशक चंद्रा ने कहा था कि, "क्लासिक को छुआ नहीं जाना चाहिए और इसका कारण यह है कि, वे फिल्में एक निश्चित अवधि में बनी थीं और कहानी उस समय से जुड़ी हुई थी। तेज़ाब सामाजिक युग के बारे में था और आप उस युग का रीमेक नहीं बना सकते

नकल नहीं कर सकते

नकल नहीं कर सकते

आप फिल्म को दूसरी बोतल में डालकर उसकी नकल नहीं कर सकते।" इस बात को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है कि जो फिल्म सुपरहिट हैं उनका रीमेक नहीं बनना चाहिए क्योंकि लोग इस समय से उसको संबंधित करके नहीं देख पाते हैं।

रीमेक के बाद लोगों को पसंद आईं

रीमेक के बाद लोगों को पसंद आईं

हालांकि कुछ फिल्में ऐसी बनी हैं जो कि रीमेक के बाद लोगों को पसंद आईं हैं तो कुछ को लोगों ने सिरे से नकार दिया है। इस लिस्ट में कुली नंबर 1 जैसी फिल्में शामिल हैं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को उस वक्त काफी प्यार दिया जाता था और शायद ही अब ऐसा कुछ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X