माधुरी के इस गाने का रीमेक देख भड़के तेजाब के निर्देशक और सरोज खान, लेंगे एक्शन

Recommended Video

Jacqueline Fernandez's Ek do teen song in TROUBLE as Tezaab director will take action ! | FilmiBeat

इन दिनो बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों और गानो का रीमेक बनाने का चलन शुरु हो गया है। फिल्म बागी 2 के लिए हालिया रिलीज गाना एक दो तीन तेजाब फिल्म का रीमेक है जो जैकलीन पर फिल्माया गया है। इस गाने को लेकर फिल्म तेजाब के निर्देशक एन चंद्रा ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि गाना समझ से परे है।

आपको बता दे कि इस गाने के रीमेक से वो इतने ज्यादा नाराज है कि इस गाने को बनाने वालों पर लीगल एक्शन लेने की बात तक वो कह चुके है। इस गाने को फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षिक के ऊपर फिल्माया गया था और वो इस गाने में कमाल की खूबसूरत लग रही थी।

baaghi 2, jacqueline fernandez, madhuri dixit, जैकलिन फर्नांडीज, बागी 2, माधुरी दीक्षित

इस गाने में माधुरी दीक्षित ने काफी अच्छा डांस किया था और लोग उनकी आज भी नकल करते है। बता दें कि बागी 2 के मेकर्स की माने तो उन्होने ये कहा था कि इस आइकॉनिक गाने को बनाने का सिर्फ एक मकसद था कि वो इस गान को ट्रिब्यूट दे सकें।

बता दें कि जब से फिल्म बागी 2 का ट्रेलर और ये गाना रिलीज हुआ है तब से लोगों के दिल में इस फिल्म को लेकर काफी सवाल और बेचैनी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ औऱ दिशा पटानी की जोड़ी तहलका मचाने के लिए तैयार है।

एक रिपोर्ट की माने तो एन चंद्रा ने तेजाब फिल्म मे फिल्माए गए माधुरी वाले गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में बताया कि वो इस गाने को देखने के बाद मेरे पास आई और बोली कि क्या आपने एक दो तीन का नया वर्जन देखा है। उन्होने बोला की देखिए इन लोगों ने इस गाने के साथ क्या किया है।

इससे भी साफ पता चल रहा है कि फिल्म से जुड़े कई लोग इस गाने से खुश नहीं है। आपको बता दे कि एन चंद्रा अकेला ऐसा नहीं सोच रहे है कि इस बात को कोर्ट तक ले जाकर लीगल लड़ाई लड़ेगे बल्कि इस बात को सरोज खान भी सोच रही है।

उनका कहना है कि ये इस गाने की इंसल्ट और इसपर कार्यवाही होनी चाहिए। दोनो यही चाहते है कि बागी 2 के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन कोर्ट के द्वारा लिया जाए।

आप सरोज खान के गुस्से का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते है कि उन्होने ये तक कह दिया की माधुरी का गाना जैकलीन कर रही है ये तो वही बात हुई जैसे किसी सेंट्रल पार्क को बटोनिकल गार्डेन में तब्दील कर दिया गया हो। इसके बारे मे आगे बोलते हुए एन चंद्रा ने कहा कि सरोज और वो मिलकर इसपर एक्शन लेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X