अर्जुन की हरकतें लौंडों वाली- जल्द देखें तेवर के ट्रेलर में
अर्जुन कपूर अभी तक अलग अलग रुपों में लोगों को नज़र आए हैं। इश्कजादे में एक बिगड़े हुए पलिटीशियन के बेटे के किरदार में, गुंडे में एक अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने वाले लडके के रुप में तो वहीं 2 स्टेट्स में एक बहुत ही सीधे और प्यार करने वाले लडके के रुप में। अब वो अपनी अगली फिल्म तेवर में एक बड़े ही तेवर वाले और यूपी के लौंडों वाले रुप में नजर आने वाले हैं।
तेवर के हाल ही में रिलीज हुई टीजर में अर्जुन कपूर जिस रुप में दिखे वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। काफी तेवर में और मस्ती भरे अंदाज में नज़र आ रहे हैं अर्जुन तेवर में। 10 नवंबर को मुंबई में स्थित यशराज स्टूडियो में तेवर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है और इस ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता नज़र आ रही है।
तेवर फिल्म भी कुछ खास है और इस वजह से भी लोगों को उत्सुकता है कि फिल्म का ट्रेलर जरुर ही काफी शानदार और तेवर से भरा होगा। तो आइये जानते हैं कि तेवर फिल्म को लेकर क्यों हैं लोग इतने उत्सुक और क्या क्या हैं उनकी उम्मीदें।


Click it and Unblock the Notifications