तेवर में अर्जुन का- एटीट्यूड देख
अर्जुन कपूर ने अभी तक इश्कजादे से लेकर औरंगजेब, 2 स्टेट्स, गुंडे जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों को बहुत इंप्रेस किया है। एक बार फिर से अर्जुन कपूर अपने फुल एटीट्यूड में नज़र आने वाले हैं फिल्म तेवर में। तेवर फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है जिसकी टैगलाइन भी दी गयी है एटीट्यूड देख। टीजर में कुछ स्टिल्स डाले गये हैं जिनमें अर्जुन कपूर फुल एटीट्यूड में नज़र आ रहे हैं।
तेवर फिल्म अर्जुन कपूर के करियर की खास फिल्म है क्योंकि पहली बार वो अपने पिता बोनी कपूर के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर ने एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाया है जो कि अपने प्यार को लेकर भाग जाता है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं। अर्जुन कपूर और बोनी कपूर पहली बार साथ में किसी फिल्म पर काम कर रहे थे और इस दौरान बाप-बेटे के बीच का रिश्ता और गहरा हो गया।
तेवर फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार पर काफी मेहनत की गयी है। उन्हें आगरा में रहने वाले लड़के के रुप में दिखाया गया है जो कि कबडृडी का चैंपियन है। तेवर फिल्म में मनोज बाजपेयी भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिगं के दौरान ही बोनी कपूर एक बड़े हादसे का भी शिकार हुए थे जिसमें उन्हें बिल्कुल भी चोट नहीं आई लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।
देखिये तेवर का टीजर अर्जुन कपूर के फुल एटीट्यूड के साथ-
<center><iframe width="100%" height="315" src="//www.youtube.com/embed/WbzQRat8PRU" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
