पापा ने कहा बेस्ट शॉट और मैं स्टार बन गया- अर्जुन कपूर!
अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन था जिसके बाद बोनी कपूर ने कहा कि बेस्ट शॉट, बहुत खूब और उस पल मुझे लगा कि सच में मैं स्टार हूं। एक एक्टर और बेटे के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि उसका पिता बतौर एक्टर उसकी तारीफ करे। अर्जुन ने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर जी को नहीं पता था कि अर्जुन सेट पर भी अपने लिए टिफिन लेकर आते हैं। तेवर फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर को पता चला कि अर्जुन बाहर का खाना नहीं खाते और अपने लिए टिफिन लेकर आते हैं। इसी तरह की कई छोटी छोटी बातें हैं जो कि दोनों ने एक दूसरे के साथ फिल्म की शूटिंग करने के दौरान ही जानीं।
अर्जुन कपूर ने कहा कि भले ही वो अब एक एक्टर बन चुके हैं लेकिन बोनी कपूर के सामने उन्होंने किसी भी तरह की कोई शर्त या कोई मांग नहीं रखी जैसा कि एक्टर्स निर्देशकों के सामने रखते हैं। उन्होंने बोनी कपूर जी के तरीके से ही उनकी फिल्म में काम किया है। तेवर फिल्म में अर्जुन ने एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाया जो कि एक लड़की को लेकर भाग जाता है और यहीं से फिल्म की कहानी में ट्विस्ट शुरु होता है। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
