तीन सितारे, एक क्रिकेट मैच और बदलती तकदीर की कहानी – 4 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर ‘टेस्ट'

Test On Netflix- हर टेस्ट जीतने के लिए नहीं होता-कुछ टेस्ट आपकी हिम्मत, आपके सपनों और उन्हें पाने के लिए किए गए त्याग की परीक्षा भी लेते हैं।
4 अप्रैल को नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है 'टेस्ट'-इंसानी जज़्बातों से भरी एक कहानी, जिसमें तीन जिंदगियाँ क्रिकेट के मैदान के कारण और उससे परे भी एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जो उनकी दुनिया बदल कर रख देते हैं।
इस फिल्म में आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, और उनके साथ हैं सबकी पसंदीदा मीरा जैसमीन। पहली बार ये तीनों कलाकार एक साथ नजर आएंगे, और यह नेटफ्लिक्स की इस साल की पहली तमिल फिल्म भी है।
अपने दमदार और अलग कहानियों के लिए मशहूर वाईनॉट (YNOT) स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'टेस्ट' का निर्देशन एस. शशिकांत ने किया है, जो इससे पहले एक सफल निर्माता के रूप में जाने जाते रहे हैं। पहली बार निर्देशन कर रहे शशिकांत कहते हैं, "सालों तक कहानियों को बतौर निर्माता गढ़ने के बाद 'टेस्ट' के जरिए डायरेक्टर बनना मेरे लिए बेहद रोमांचक और दिल के करीब का सफर रहा।
यह फिल्म जज़्बे, मुश्किल फैसलों और इस सच्चाई को दिखाती है कि जिंदगी खुद सबसे बड़ा टेस्ट होती है। आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ पहली बार एक साथ आ रहे हैं, जो इस फिल्म को और खास बना देता है। मैं वाईनॉट स्टूडियोज़, नेटफ्लिक्स और अपनी शानदार टीम का शुक्रगुज़ार हूँ, जिन्होंने इस कहानी को साकार करने में साथ दिया। अब बेसब्री से 4 अप्रैल का इंतजार है, जब 'टेस्ट' नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के सामने आएगी।"
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, कंटेंट, मोनिका शेरगिल कहती हैं, "'टेस्ट' हमारी 2025 की पहली तमिल ओरिजिनल फिल्म है। यह एक दिलचस्प ड्रामा-थ्रिलर है, जो तीन मुख्य किरदारों को नैतिक दुविधाओं में डालती है।
आर. माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ जैसे शानदार कलाकार इसमें अपने दमदार अभिनय से जान डाल रहे हैं। क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि सपनों, त्याग और हिम्मत की भी कहानी है।
इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर, एक प्रतिभाशाली वैज्ञानिक और एक जुनूनी शिक्षक ऐसे मोड़ पर आ जाते हैं, जहाँ उनके लिए सही और गलत के बीच फैसला लेना आसान नहीं होता। निर्देशक एस. शशिकांत एक नया दृष्टिकोण लेकर आए हैं और उनकी यह कहानी दर्शकों को अंत तक बाँधे रखेगी। हम भारत और दुनियाभर के दर्शकों के लिए 'टेस्ट' को नेटफ्लिक्स पर लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"
एक ऐसा खेल जहां दांव बहुत बड़ा हो और उसके परिणाम कभी भुलाए ना सकें, उसमें हर कदम ही मायने रखता है। एक पल, एक कदम- आपको पल में नायक या खलनायक बना सकता है। ये एक बेहतरीन तमिल फिल्म है, जो सिर्फ खेल के बारे में नहीं'; बल्कि उस इम्तिहान के बारे में जो जिंदगी हमारे सामने पेश करती है।
नायक या फिर खलनायक- एक कदम आपकी किस्मत लिख सकती है। असली टेस्ट शुरू हो रहा है 4 अप्रैल को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।
क्रेडिट्स
निर्देशक: एस.शशिकांत
लेखक: एस.शशिकांत
निर्माता: चक्रवर्ती, रामचंद्रा एवं एस.शशिकांत (निर्माण, वाईएनओटी स्टूडियोज़)
प्रमुख कलाकार: आर.माधवन, मीरा जैसमीन, नयनतारा, सिद्धार्थ


Click it and Unblock the Notifications











