Latest : आमिर खान की 'बेटी' का नया अवतार.. देखकर रह जाएंगे दंग!
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए फातिमा सना शेख ने लुक टेस्ट दिया है। यहां देंखे तस्वीर।
फिल्म दंगल में आमिर खान की पहलवान बनी बेटी फातिमा सना शेख बॉलीवुड में पांव जमाने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आमिर खान की ही अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में फातिमा फाइनल हैं।
सलमान खान 400 करोड़.. तो ये 'खान' 500 करोड़ की बात करते हैं!
खैर, फाइनल होने की बात तो नहीं है.. लेकिन हां फिल्म के लिए फातिमा ने लुक टेस्ट जरूर दिया है। और यह रही लुक टेस्ट की तस्वीर, जो कि वायरल हो चुकी है। बता दें, फातिमा ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से जुड़ने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।

इससे पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर का भी नाम जुड़ चुका है। लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया था कि आमिर अब अपनी फिल्मों में हीरोइन रिपीट नहीं करना चाहते। लिहाजा, कैटरीना, अनुष्का तो लिस्ट से पहले ही आउट हो चुकी हैं।
लेकिन फातिमा का चांस है क्योंकि दंगल में आमिर के अपोजिट नहीं थीं। फिलहाल, फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए कोई भी एक्ट्रेस फाइनल नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications