कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के सपोर्ट में उतरे आतंकी, खालिस्तानी ने 8 लाख का इनाम किया घोषित

Kangana Ranaut

Khalistani gurpatwant singh pannun declared 8 lakhs reward to CISF woman kulwinder kaur: हिमाचल प्रदेश से एमपी बनी कंगना रनौत ने शपथ भी ग्रहण नहीं की थी कि उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना से हर कोई वाकिफ है। इस घटना के बाद कई लोग कंगना के सपोर्ट में उतरे हैं तो कई लोग कंगना के खिलाफ में बोल रहे हैं। बठिंडा की सांसद से लेकर कुछ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी कंगना से खफा नजर आ रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो अब लगता है कि मामला काफी आगे बढ़ गया है। सीआईएसएफ महिला के सपोर्ट में अब खालिस्तानी आतंकी भी आ गए हैं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने की इनाम देने की घोषणा
दरअसल कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला कुलविंदर कौर के सपोर्ट में अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके सीआईएसएफ महिला सिपाही की तारीफ की है। उनकी इस हरकत से खुश होकर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें 10 हजार डॉलर यानी की 8 लाख इंडियन रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

कंगना ने किया खालिस्तानियों की ओर इशारा
आपको बता दें कि इस घटना के बाद से कंगना लगातार अपनी इंस्टा स्टोरी पर आतंक के बढ़ने और खालिस्तानियों के खिलाफ कमेंट कर रही थी। इसके अलावा वह फिल्म इंडस्ट्री से भी काफी नाराज होती भी आई थीं। उन्होंने इंदिरा गांधी का भी एक पोस्टर शेयर किया था और खालिस्तानी के आंतक को रोकने की बात की थी।

जानें क्या है मामला
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत के साथ गुरुवार 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थीं जहां सीआईएसफ की महिला सिपाही कुलविंदर कौर ने कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया था। दोनों के बीच काफी बहस हो गई। कुलविंदर कौर अपना पर्सनल गुस्सा निकालती नजर आ रही थीं। बता दें कि उनकी इस हरकत के लिए अब कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन अब कुलविंदर के सपोर्ट में पूरा गांव ही क्या फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग और आतंकवादी भी सपोर्ट में उतरे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X