दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर को श्रद्धांजलि है तेरी मेरी कहानी

इस फिल्म के ट्रेलर के आते ही यह कहा जा रहा था कि यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है। पर शाहिद और प्रियंका ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है असल में यह फिल्म तीन अलग-अलग जोड़ियों की लव स्टोरी है जो कि तीन दशकों 1910, 1960 और 2012 में दिखाई गई है। प्रियंका ने कहा कि ये स्टोरी कुछ-कुछ जनम-जनम का साथ कांसेप्ट पर आधारित है।
कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को करने से पहले शाहिद भी इस कन्फ्यूजन में थे कि ये पुनर्जन्म की कहानी है पर कुणाल के बताने पर कि ये पुनर्जन्म पर आधारित नहीं है शाहिद ने इस फिल्म के लिए हां की थी।
2009 में कमीने फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाली शाहिद-प्रियंका की जोड़ी दो साल बाद एक बार फिर से फिल्म तेरी मेरी कहानी से बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आज़माने आ रही है। प्राची देसाई भी इस फिल्म में मुख्य किरदार में नज़र आएंगी यह फिल्म 22 जून को प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications